Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 12, 2023

राष्ट्रीय लोक निधि अंलकरण हेतु डॉ.पीसी लाल यादव का चयन

 राष्ट्रीय लोक निधि अंलकरण हेतु डॉ.पीसी लाल यादव का चयन



रायपुर ।  प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित पाँचवे राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान हेतु चयनित विभूतियों की घोषणा संस्थान के प्रबंधक-सचिव कृष्ण कुमार कनक द्वारा की गई। साहित्य की विभिन्न विधाओं में सम्मान के लिए देश भर से 25 विभूतियों का चयन किया गया है।

            प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गया प्रसाद शर्मा स्मृति लोक निधि अलंकरण 2023 इस बार छत्तीसगढ़ के सुपरिचित साहित्यकार व संस्कृति कर्मी डॉ.पीसी लाल यादव को प्रदान किया जायेगा। लोक निधि अलंकरण सम्मान डॉ.पीसी लाल यादव को उनकी दीर्घकालिक साहित्य सेवा व लोक साहित्य के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए दिया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि डॉ.पीसी लाल यादव को इसके पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।हिंदी व छत्तीसगढ़ी में तीन दर्जन से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित  हुई हैं।

         उक्त सम्मान आगामी 10 -11फरवरी 2024 को फिरोजाबाद शहर में होने वाले एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया जाएगा।            

राष्ट्रीय लोक निधि अलंकरण हेतु चयनित होने पर अंचल के साहित्यकारों व लोक कलाकारों ने डॉ.पीसी लाल यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad