Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 6, 2023

एसपी बेमेतरा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाहर से आने-वाले बलों की रुकने की व्यवस्था हेतु सांस्कृतिक भवन मारो का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश संबलपुर नवीन चौकी हेतु पंचायत भवन संबलपुर का किया निरीक्षण जिले मे बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसपी बेमेतरा द्वारा थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का किया गया वार्षिक निरीक्षण अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि./कर्म. को नगद ईनाम से किया पुरस्कृत थाना /चौकी प्रभारी को लघु अधिनियम की कार्यवाही मे तेजी लाते हुए लंबित मामलो के शीघ्र निराकरण हेतु किया गया निर्देशित ईगल अभियान के तहत लंबित स्थाई एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने दिए गए दिशा निर्देश समाधान हेल्पलाईन से शिकायत प्राप्त होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करने दिये निर्देश

 एसपी बेमेतरा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाहर से आने-वाले बलों की रुकने की व्यवस्था हेतु सांस्कृतिक भवन मारो का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश



  संबलपुर नवीन चौकी हेतु पंचायत भवन संबलपुर का किया निरीक्षण


 जिले मे बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसपी बेमेतरा द्वारा थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का किया गया वार्षिक निरीक्षण


 अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि./कर्म. को नगद ईनाम से किया पुरस्कृत


 थाना /चौकी प्रभारी को लघु अधिनियम की कार्यवाही मे तेजी लाते हुए लंबित मामलो के शीघ्र निराकरण हेतु किया गया निर्देशित


 ईगल अभियान के तहत लंबित स्थाई एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने दिए गए दिशा निर्देश


  समाधान हेल्पलाईन से शिकायत प्राप्त होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करने दिये निर्देश

 


 रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा- :एसपी भावना गुप्ता ने संबलपुर नवीन चौकी हेतु पंचायत भवन संबलपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल सुविधा व अन्य व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए।


 पुलिस अधीक्षक SP गुप्ता ने थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि./कर्म. को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया तथा अपनी पुरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने, प्रति-दिन अपने कार्य के अनुसार अपने दैनिक दिनचर्या से समय निकाल कर खेल, योगा, व्यायाम एवं अन्य एक्टिविटी करने को कहा। साथ ही पुलिस जवानो को हमेशा तनाव से दूर रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया।



 तथा थाना/चौकी की जप्ती माल, मालखाना, बंदीगृह, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये। थाना/चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व थाना/चौकी में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी व विवेचको और आरक्षकों को संवेदनशील बनाने, "प्रहरी" ग्रुप में अधिक से अधिक लोगो को जोडने, सीसीटीएनएस (cctns) आपरेटर को नियमित एन्ट्री करने एवं एन्ट्री में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए टीम भावना से कार्य करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर थाना /चौकी प्रभारी को मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही दुष्कर्म के प्रकरणों में प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के दिनांक से दो माह के भीतर विवेचना कार्यवाही पूर्ण करने दिशा-निर्देश दिये गये। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को एक अभियान चलाकर यथा शीघ्र निराकरण करने एवं गुम बालक/बालिकाओं को अभियान चलाकर दस्तयाब कर बरामद करने, ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजन करने, समाधान हेल्पलाईन नंबर 9479257558 का प्रचार प्रसार करने व समाधान हेल्पलाईन से शिकायत प्राप्त होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

      

 निरीक्षण के दौरान अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, चौकी मारो प्रभारी सउनि डी.एल. सोना, एसपी रीडर विष्णु सप्रे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad