ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
जगदलपुर / प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बस्तर में मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है शुक्रवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे और एआईसीसी के संयोजक के. राजू जगदलपुर पंहुचे तीनों नेताओं ने राजीव भवन में संयुक्त पत्रवार्ता को संबोधित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिए दौरे को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर निशाना साधा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने पत्रवार्ता में रेल मंत्री और इस्पात मंत्री के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नहीं आने पर सवाल उठाए राजेश लिलोठिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर नंदराज पहाड़ को उद्योगपति अडानी के पास गिरवी रखने का भी आरोप लगाया इसके साथ ही नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट को उद्योगपतियों को बेचने का प्रयास करने का भी आरोप कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.