ग्राम पंचायत सरडेगा में सौचालय तो बना दिया, लेकिन सीट लगाना भूल गए।
सौच सुविधा से वंचित ग्राम पंचायत सरडेगा (लैलूंगा) के ग्रामीण।
लैलूंगा रायगढ़। ग्राम पंचायत सरडेगा में पिछले दो वर्ष पहले सौचालय तो बना दिया गया है।
लेकिन उपयोग करने लायक़ नहीं।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत सरडेगा के ग्रामीणों को सौचालय सुविधा का अबतक लाभ नहीं मिल पाया है।
सिर्फ सरकारी कागजों में स्वच्छता भारत अभियान चलाया गया है।
सूत्रों की मानें कि जब बनाये गये सौचालय अंदर जाकर देखे तो तस्वीर कुछ अलग ही ब्या कर रही है।
सौचालय में शीट ही नहीं लगा है।
खरपतवार का जमावड़ा लगा है।
सौचालय ठीक से पूर्ण नहीं हो पाया।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण आज क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है।
ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई स्वास्छ भारत मिशन की सौचालय निर्माण।
सौचालय के लिए पानी तक की सुविधा नहीं।
ग्रामीणों को सौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
सी एन आई न्यूज लैलूंगा रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सुनील मानिकपुरी की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.