Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 30, 2023

मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में 15.92 लाख लोगों की होगी जांच बस्तर संभाग के सात जिलों में चलेगा अभियान

 मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में 15.92 लाख लोगों की होगी जांच


बस्तर संभाग के सात जिलों में चलेगा अभियान


सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी 


छ.ग.प्रदेश-प्रदेश के अधिक मलेरिया संवेदी बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में 28 नवम्बर से मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है। मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के नौंवे चरण में इन सभी जिलों में 15 लाख 92 हजार लोगों की मलेरिया जांच की जाएगी। यह अभियान 19 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान मलेरिया की जाँच और इलाज के साथ ही इससे बचाव के लिये जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ भी चलाई जाएंगी। साथ ही लोगों को रोज मच्छरदानी के उपयोग के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा। चिन्हांकित गांवों में घर-घर मच्छर लार्वा सर्वेक्षण कर मच्छर उत्पन्न करने वाले स्रोतों को नष्ट किया जाएगा एवं पानी के समुचित रखरखाव व मच्छर से सुरक्षा के लिए लोगों को समझाईश दी जाएगी। घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय भी लोगों को बताए जाएंगे।    


राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य में मलेरिया नियंत्रण के लिए 28 नवम्बर से 19 दिसम्बर तक मलेरियामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 9वां चरण संचालित किया जा रहा है। इस दौरान बस्तर संभाग के 30 विकासखंडों के 2297 गांवों में 15 लाख 92 हजार लोगों की मलेरिया जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1654 सर्वे दलों का गठन किया गया है। अभियान के दौरान 125 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 598 उप स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत मलेरिया की जांच व उपचार के लिए दल सक्रिय रहेंगे। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और मितानिनें घर-घर जाकर मलेरिया की जांच करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad