Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 3, 2023

भाजपा का संकल्प पत्र जारी: धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए

 भाजपा का संकल्प पत्र जारी: धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए



रायपुर : आखिरकार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। संकल्प पत्र का नाम ' मोदी की गारंटी 2023 ' रखा गया है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से मीडिया के सामने इसे जारी किया। घोषणा पत्र समिति ने बताया कि 3 महीने 90 विधानसभा क्षेत्रों से सुझाव मांगे गए थे। सभी के सुझावों के आधार पर यह संकल्प पत्र तैय्यार किया गया है। इसमे दो टैग लाइन लिखा गया है पहला- 'BJP ने बनाया BJP ही संवारेगी ' और दूसरा है- 'हमें भरोसा सिर्फ मोदी पर' है। अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि हम जनता के सुझावों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।



भाजपा के घोषणा पत्र के 21 बड़े बिंदु


1. कृषक योजना के तहत धान का समर्थन मूल्य 3100, प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी होगी। किसानों को एक मुश्त राशि देंगे।

2. बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।

3. 18 लाख पीएम आवास बनाएंगे।

4. गरीब महिलाओं को 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर।

5. महतारी वंदन योजना के तहत

6. भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना

7. हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।

8. रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1.50 लाख देंगे।

9.दो साल के अंदर एक लाख पदों पर सरकारी नौकरी देंगे।

10. 1500 नए जन औषधि केंद्र खुलेंगे।

11. विवाहित महिलाओं को 1200 सालाना देंगे।

12. रायपुर में इनोवेशन सेंटर बनेंगे।

13. हर घर में निर्मल जल पहुचाएंगे।

14. तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।

15. तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।

16. आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

17. भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।

18. भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे।

19. हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।

20. छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।

21. अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad