Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 30, 2023

खैरागढ़-पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभिकर्ता की सौंपी जिम्मेदारी

 खैरागढ़-पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभिकर्ता की सौंपी जिम्मेदारी



खैरागढ़. रविवार को होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए अपने मजबूत अभिकर्ताओं को गणना के दौरान मौजूद रखने राजनीतिक दलों की मेहनत शुरू हो गई है। चुनाव की मतगणना के लिए गुरुवार तक दलों और प्रत्याशियों को अपने गणना अभिकर्ताओं की जानकारी आवेदन के साथ चुनाव कार्यालय में जमा करवानी है। जिला मुख्यालय में पहली बार होने वाली मतगणना के लिए कसरत भी जारी है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होने की संभावना के चलते गणना अभिकर्ता के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनाें ओर से अपने मजबूत, पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभिकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।


मतगणना के दौरान कुल 14 टेबलों में ईवीएम मशीनाें की गिनती होनी है । डाकमत पत्रों की गिनती के लिए एक अलग टेबल लगाया जाना है। इस हिसाब से टेबलाें में 15 गणना अभिकर्ता निर्धारित किए जाने हैं। इसके अलावा एक एआरओ भी प्रत्याशियों की ओर से अधिकृत किए जाएंगे। इस बार भी ऐसे अंदेशे के चलते कांग्रेस और भाजपा अपने मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभिकर्ता के रूप में नामित कर रही है ताकि देरी होने के बाद भी कार्यकर्ता मौके पर डटे रहें। इस दौरान अभिकर्ताओं के लिए नाश्ते और भोजन का प्रबंध भी किया जा रहा है ताकि गणना के दौरान प्रत्याशियों के अभिकर्ताआें को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़।


देर रात तक आता है परिणाम

विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान परिणामों में अपेक्षाकृत अधिक देर होने पर भी गणना के दौरान डटे रहने वाले मुख्य कार्यकर्ताओं को ही इस बार भी दल अभिकर्ता बना रहे हैं। हालांकि इस बार उम्मीद है कि मतगणना के परिणाम देर शाम तक आ सकते हैं। लेकिन देरी होने पर कई अभिकर्ता हट जाते हैं। इसके चलते कोई भी दल इसको हल्के में नहीं ले रहा है । पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान खैरागढ़ विधानसभा का परिणाम सुबह से गिनती शुरू होने के बाद आधी रात के बाद आया था। इस दौरान गणना में डटे अभिकर्ताओं को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसलिए तैयारी कर रहे हैं।


गणना अभिकर्ताओं में अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं को झोंकने के लिए प्रमुख दलों के प्रत्याशी चुनाव में निर्दलीय उतरे प्रत्याशियों की भी मदद ले रहे हैं। खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इस हिसाब से मतगणना के दौरान हर टेबल पर 11 अभिकर्ता गणना के दौरान मौजूद रहेंगे। इसमें प्रमुख दलों को छोड़कर बाकी प्रत्याशियों के अभिकर्ता नहीं के बराबर रहते हैं। ऐसे में अपने गणना अभिकर्ताओं को गणना में भेजने प्रमुख दलों द्वारा निर्दलीय प्रत्याशियों से भी गणना अभिकर्ता का आवेदन जमा कराया जा रहा है । ताकि हर टेबल पर दो से अधिक अभिकर्ता अपने प्रत्याशी की कमान संभाल सकें। इसके लिए निर्दलीय लड़े प्रत्याशियों के अभिकर्ता के रूप में मुख्य दलों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गणना के दौरान मौजूद भी रहेंगे।


गणना के दौरान सभी जानकारी रखने गणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि गणना के दौरान कोई दिक्कत और परेशानी सामने आने पर इसका विरोध विधिवत तरीके से दर्ज कराया जा सके।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad