खैरागढ़ विधानसभा के भाजपाइयों ने भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की बड़े ऐलान, गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा जारी होते ही भाजपाइयों में बड़े हर्ष उत्साह के साथ क्या कहा आइए जानें --
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
लोकेशन -जिला-केसीजी
खैरागढ़ :- आज भाजपा के घोषणा पत्र आते ही खैरागढ़ विधानसभा भाजपा के कार्यकर्ताओं में हर्ष उल्लास के साथ घोषणा पत्र को लेकर बड़ी खुशियां देखने को मिला,
भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा आज रायपुर में की बड़े ऐलान-
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे! 3100रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे! किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा! बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी!
- 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।
- 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
- तेंदूपत्ता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
- भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
- आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
- भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
- छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
- हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
- हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
- अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.