सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले दो बदमाश को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले दो बदमाश रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनॉंक 14 नवंबर को जरिये मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम गिधौरी तथा महामाया चौक रतनपुर में एक व्यक्ति हाथ में गुप्तीनुमा हथियार लहराकर रास्ते में आने जाने वालों को लोगों को डरा धमका रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा उक्त सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, त्वरित कार्यवाही करने थाना से टीम रवाना किया गया। मुखबीर के बताये स्थान ग्राम गिधौरी में रेड किया जहॉं पर एक व्यक्ति हाथ में गुप्तीनुमा हथियार लिये लहराते लोगों को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस घेराबंदी कर युवक से गुप्तीनुमा हथियार को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम भूनेश्वर सारथी निवासी गिधौरी का होना बताया तथा महामाया चौक में घेराबंदी कर धारदार हथियार लहरा रहे युवक को पकड़कर,धारदार हथियार जप्त कर उक्त युवक से नाम पता पुछने अपना नाम मुकेश पाण्डेय निवासी बुढ़ा महादेव पारा रतनपुर का रहने वाला बताया। उक्त दोनों व्यक्तियों को हथियार के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.