मार्ग शीर्ष मास का पहला गुरुवार होता है बहुत ही खास
माता लक्ष्मी की गुरुवार की पूजा करने से शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर - मान्यता है कि अगहन के हर गुरुवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से माता की कृपा प्राप्त होती हैं
।इस दिन सुहागिनें बुधवार की रात से घर की साफ-सफाई के बाद गुरुवार को माता लक्ष्मी की निष्ठा पूर्वक उपासना कर माता का आशीर्वाद लेती हैं। माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उपासक के
घर में स्थाई तौर पर आती है।
पूर्णिमा के अगले दिन से अगहन मास प्रारंभ हो रहा है।
अगहन मास में देवी को पूजा व उपासना से प्रसन्न करना ,अत्यंत ही शुभदायक होता है ।
अगहन मास का प्रथम गुरुवार का पूजन 30 नवम्बर को किया जाएगा। इसके पूजन की तैयारी बुधवार शाम से ही शुरू हो जाती है।
माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने की इच्छा से घर के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाता है। और आंगन और पूजा वाले स्थान पर चांवल के आटे के घोल से अल्पनाएं अंकित की जाती है। और माता जी के पूजन में विशेष प्रकार के पकवान बनाकर भोग लगाया जाता है।
एवं सभी अपने -अपने तरीके से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का जतन कर मां का आशीर्वाद सुख समृद्धि के लिए करते हैं ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.