Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 7, 2023

खेत के बोर घर से सोलर पंप चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार लैलूंगा पुलिस ने आरोपी से चोरी सोलर पंप बरामद कर भेजी रिमांड पर

 खेत के बोर घर से सोलर पंप चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार



लैलूंगा पुलिस ने आरोपी से चोरी सोलर पंप बरामद कर भेजी रिमांड पर


           लैलूंगा रायगढ़। करीब एक माह पहले 14 अक्टूबर को ग्राम पोतरा निवासी बांछानिधी प्रधान द्वारा थाना लैलूंगा मैं आवेदन देकर उसके खेत में बने घर कैमरा से अज्ञात चोर द्वारा 14-15 अगस्त की रात सोलर मोटर पंप चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।


रिपोर्टकर्ता ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिदिन बोर घर का ताला शाम को बंद कर अपने घर आ जाता था । 15 अगस्त को सुबह खेत गया तो देखा अज्ञात चोर बोर घर का ताला तोड़कर अंदर रखे 3 हार्स पावर सोलर पंप को चोरी कर ले गया था । लैलूंगा पुलिस द्वारा धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी पर नकब्जानी का अपराध  दर्ज कर माल मुल्जिम की पतासाजी कर रही थी । इसी दरमियान आज दिनांक 07.11.2023 के दोपहर ग्राम भ्रमण दौरान थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रूडूकेला का खिलेंद्र चौहान उर्फ पांवा एक चोरी की मोटर पंप को बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा ग्राम रूडूकेला तस्दीक के लिए स्टाफ भेजा गया । पुलिस टीम द्वारा संदेही खिलेंद्र चौहान उर्फ पांवा को हिरासत में लेकर सोलर पंप के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर डेढ़-दो महीना पहले ग्राम पोतरा से पंप की चोरी करना बताया । आरोपी खिलेंद्र चौहान उर्फ पांवा पिता कमलसाय चौहान उम्र 21 साल निवासी रूडूकेला थाना लैलूंगा जिला रायगढ़* का मेमोरेंडम कथन लेकर आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से चोरी की 3 हार्स पावर सोलर पंप कीमती ₹15,000 को बरामद किया गया है । आरोपी खिलेंद्र चौहान का साथी उसके घर से  फरार मिला जिसकी पतासाजी की जा रही है । गिरफ्तार आरोपी खिलेंद्र चौहान को नकबजनी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, राजू तिग्गा की प्रमुख भूमिका रही है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad