बिलासपुर
NH रतनपुर केंदा पेंड्रा सडक रहा हादसों से भरा पेंड्रा सयुक्त कलेक्टर सहित कई दर्जनों युवा हुए घायल।
बिलासपुर / NH नेशनल हाईवे रतनपुर पेंड्रा मार्ग रहा हादसों से भरा अलग-अलग जगह दर्जनों घायल सड़क मे सांकेतिक चिन्ह नहीं होने से हुई दुर्घटना।
मिली जानकारी के मुताबिक,पेंड्रा सयुक्त कलेक्टर अपने वाहन से पेंड्रा जा रहे थे। इसी दौरान सुबह केंदा साइड से आ रही स्वीप्ट कार में जोरदार भिड़ंत हो गई इस हादसे में स्वीप्ट कार के ड्राइवर व अन्य को गंभीर चोटें आई है। वहीं संयुक्त कलेक्टर को मामूली चोट आई है ।घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने काफी देर की मशक्कत के बाद स्वीप्ट कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए रतनपुर भेजा गया।
वही शाम को दाल सागर मोड़ मे कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक युवक घायल ।मझवानी हाई स्कूल के पास कार ने दो बाइक सवार को मारी टक्कर दोनों युवक घायल।कंचनपुर मोड़ मे कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक घायल।
उपरोक्त सभी घटनाए एक ही दिन घटित हुई हैं और इन सभी की वजह है केवल सांकेतिक चिन्ह का गायब होना सड़क परिवहन मंत्रालय के निर्देशानुसार सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर विशेष तरह के सांकेतिक चिन्ह लगाए जाते हैं जो आवागमन के दौरान वाहन चालकों को दिशा निर्देश देते दिखाई पड़ते हैं की आगे मोड़ है अंधा मोड़ है अथवा संकीर्ण पुलिया है अथवा स्कूल आदि इत्यादि किंतु सड़क बनने के बाद से लेकर अब तक बिलासपुर मरवाही बायपास को इस तरह अनदेखा कर दिया गया है की मरम्मत भी नहीं की जाती और वर्ष भर मे सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं हो जाती है और विभाग यमराज की तरह मौन तमाशा देख रहा होता है बहरहाल सड़क पर सांकेतिक चिन्ह होना निहायत जरुरी है साथ ही अधिकारीयों की क्लास लगनी भी जरुरी।
बिलासपुर से सुरेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.