Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 25, 2023

अटल सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जीपीएम जिले के 10252 किसानों के खाते में अंतरित किए 15.98 करोड़ से अधिक की बोनस राशि

 अटल सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जीपीएम जिले के 10252 किसानों के खाते में अंतरित किए 15.98 करोड़ से अधिक की बोनस राशि



प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट: 

विधायक, कलेक्टर, गणमान्य नागरिकों, किसानों, ग्रामीणों ने देखा राज्य स्तरीय धान बोनस राशि वितरण समारोह का लाइव प्रसारण


 विधायक ने लोगों को दिलाई सुशासन की शपथ, कहा तन-मन-धन से पूरा करूंगा अपनी जिम्मेदारी


लाभान्वित किसानों को प्रदान किए गए बोनस राशि वितरण का प्रमाण पत्र





अटल सुशासन दिवस पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेंद्री में आयोजित राज्य स्तरीय धान बोनस राशि वितरण समारोह में प्रदेश के किसानों के खाते में राशि अंतरित किए। इसके साथ ही जीपीएम जिले के 10 हजार 252 किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 15 करोड़ 98 लाख 66 हजार 850 रुपए अन्तरित हो गया।

        क्षेत्रीय विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची और कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया सहित गणमान्य नागरिकों, किसानों एवम ग्रामीणों ने सदभावना भवन मरवाही में अयोजित

जिला स्तरीय धान बोनस राशि वितरण  समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को देखा और सुना। इसके साथ ही जिले के सभी सहकारी समितियों एवं विकास खण्ड मुख्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थितियों में कृषकों को धान बोनस राशि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

       विधायक श्री मरपच्ची ने दीप प्रज्वलित किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री बाजपेई हमारे प्रदेश एवं देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए मार्गदर्शन रहे हैं। उन्होंने सबका साथ सबका विकास के तहत गांव, गरीब और किसानों की समृद्धि के लिए चिंता किए थे। उन्होंने प्रत्येक गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरू किए।  बाजपेई जी की चिंता को समझते हुए हमारी सरकार चुनाव के पूर्व किए गए अपने सभी वादों को एक एक करके 5 साल में पूरा करेंगे। हमारी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया। दूसरी वादा आज हम किसानों को धान की बोनस राशि का वितरण करके कर रहे हैं। विधायक श्री मरपच्ची ने कहा है कि मैं अपनी जिम्मेदारी तन मन धन से पूरा करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और जन सहयोग की अपेक्षा भी की। 

       विधायक ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को प्रदेश में सुशासन के उच्च्तम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करने और प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई।  

     कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिले के किसानों को खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 में अंतरित किए गए प्रशासकीय प्रतिवेदन की जानकारी दी। समारोह में लाभान्वित किसानों को बोनस राशि वितरण का प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।      

     जिला स्तरीय धान बोनस राशि वितरण समारोह में जनपद अध्यक्ष मरवाही श्री प्रताप सिंह मरावी, सरपंच श्रीमती प्रियदर्शनी सिंह नहरेल, गणमान्य नागरिक सर्वश्री शिवप्रताप राय, राकेश दीक्षित, किशन सिंह ठाकुर, गोविंद गुप्ता, विजय बघेल, इंद्रपाल तिवारी, लवलेश गुप्ता, मुकेश शर्मा, ओंकार ओट्टी, लखन सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर श्री आनंदरूप तिवारी,  तहसीलदार श्री शेषणारायण जायसवाल, पंजीयक सहकारी संस्थाएं  श्री यू के कौशिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री विनय साहू, जिला विपरण अधिकारी श्री रमेश लहरे, जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती स्वेता अग्रवाल, जनपद सीईओ श्री सी एस शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान एवम ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad