Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 25, 2023

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस

 पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस





प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट:

नगरीय निकायों में कवि सम्मेलन, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा के साथ ही सुशासन स्थापित करने लिया गया संकल्प


ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रारंभ किया गया स्वच्छता अभियान


        भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर आज जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सुशासन दिवस मनाया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चौक में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। 

         इसी तारतम्य में नगर पालिका परिषद पेंड्रा कार्यालय में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सुशासन स्थापित किए जाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही अटल जी के नाम से स्थापित अटल सभागार प्रांगण में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर पालिका पेण्ड्रा में आयोजित कार्यक्रम में पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, पार्षद राकेश चतुर्वेदी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरुणा गणेश जायसवाल, पूर्व पार्षद श्रीमती मुन्नी बाई एवं वेदराम कोल, पारस चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कन्हैयालाल निर्मलकर, उपभियंता स्वप्निल मिश्रा उपस्थित थे। 

          सुशासन दिवस के पूर्व ग्राम पंचायतों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि कराया गया। ग्राम एवं नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया यह आगामी एक सप्ताह नियमित संचालित रहेगा। 

            नगरीय निकाय गौरेला एवं पेण्ड्रा में शाम को अटल संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कवि सम्मेलन, अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन तथा अटल जी की जीवनी पर प्रदर्शिनी भी लगाया गया। इन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, पत्रकारों, व्याख्याताओं और गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad