Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 19, 2023

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी, 185 नशेड़ियों पर की गई कार्रवाई

 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी,  185 नशेड़ियों पर की गई कार्रवाई



कवर्धा. कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर यातायात पुलिस न शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे नशे़ड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 17 दिसम्बर को  रात्रि 10 से 12 बजे तक ड्रिंक एंड ड्राइव  में 185 प्रकरणो पर कार्यवाही किया गया. 

कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर 6 माह तक कि जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। वहीं दोबारा पकड़े जाने पर 2 साल तक कि जेल और 15 हजार तक का जुर्माना हो सकता है।  


शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया अभियान


कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश के बाद जिले भर में अभियान की शुरुआत की गई है। कवर्धा सहित सभी थाना क्षेत्र मे पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर चेकिंग की। इसमें ट्रक चालकों समेत कई बाइक और कार चालक भी नशे की हालत में पाए गए। उनके खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad