मोहला में मनाया गया वीर बाल दिवस
वीर बालकों की स्मृति में वीर बाल दिवस का आयोजन मोहला में
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 26 दिसंबर 2023 को वीर बाल दिवस का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा किया गया। इस आयोजन में स्कूली बच्चों के लिए भाषण, चित्रकला वाद विवाद, गीत कविता आदि प्रतियोगिताएं भी रखी गई । ज्ञात होगी सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह के शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घोषित किया गया था। इसके उपलक्ष्य में स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्थानों पर वीर बाल दिवस का आयोजन किया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन ने जानकारी दिया कि वीर बाल दिवस देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों की स्मृति में मनाया गया, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी कुर्बानी दी। इस मौके पर वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जिले का मुख्य कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहला में आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में सरपंच सरस्वती ठाकुर, जिला भाजपामीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंगने, मंडल अध्यक्ष रतन तारम, सुदर्शन खिलवारे, गुरुदयाल साहू सरिता यादव शामिल हुए। योगेंद्र सिंगने ने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस आयोजन को सभी बच्चो के लिए अनुकरणीय बताया ।
कलेक्टर एस.जयवर्धन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे की मार्गदर्शन में ब्लॉक मुख्यालय मानपुर और अंबागढ़ चौकी में भी वीर बाल दिवस आयोजित किया गया। जिला स्तरीय आयोजन भाषण में राजेन्द्र सिन्हा सेजेस मोहला प्रथम, गीत कविता में पल्लवी यादव डी एन टी मोहला प्रथम,चित्रकला में भानुदय कुंजाम डी एन टी मोहला प्रथम रहे। आयोजन में विशेष सहयोगी प्राचार्य सईद कुरैशी, बीआरसी खोमलाल वर्मा शिक्षक गीतांजलि भार्गव, दिलीप कुमार, विकास वाल्दे , कीर्ति यादव उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.