हलबा समाज संगठित समाज है, संगठन को सही दिशा दिखाना हमारा कर्तव्य: इंद्रशाह मंडावी
मोहला: मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले भर में 26 दिसंबर का दिन अखिल भारतीय हल्बी हलबा आदिवासी समाज के स्वजातीय बंधु ने शक्ति दिवस के रूप में बड़े धूम धाम से मनाया। शक्ति की आराधना आराध्या देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर सभी ने लोकमंगल की कामना किया। इस अवसर पर समाज के वीर सपूत छत्तीसगढ़ के प्रथम वीर शहीद गैंदसिंह को याद किया गया।
इस अवसर पर गांव में स्वजातीय माताएं बहनें सुबह से ही अपने घरों के सामने गोबर से लीपकर रंगोली बना बनाएं साथ ही आराध्य देवी के तैल्यचित्र में पूजा अर्चना कर गांव के गलियों में शोभा कलश यात्रा निकाली गई जहां वीर शहीद गैंदसिंह अमर रहे, शक्ति दिवस अमर रहे के नारे गुंजायमान रहे।
विधायक इंद्रशाह मंडावी ने जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में किया शिरकत
शक्ति दिवस के अवसर पर मोहला मानपुर के विधायक इंद्रशाह मंडावी ने जिले के विभिन्न गांवों में शक्ति दिवस के अवसर पर शामिल हुए एवम बधाई दिए। विधायक मंडावी ने चौकी विकासखंड के ग्राम खुर्सीटीकुल में ब्लॉक स्तरीय शक्ति दिवस कार्यक्रम, मोहला विकासखंड के शेरपार तथा राणाटोला, मानपुर विकासखंड के ख्वास फड़की, मानपुर, खड़गांव तहसील के भटगांव, कुम्हारी, गवर्ना पारा मिंचगांव, घोटिया में शक्तिदिवस समारोह में शामिल हुए। विधायक ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित भी किया उन्होंने हलबा समाज को एक संगठित समाज बताया तथा समाज के प्रमुखों से आग्रह किया की संगठित समाज को सही दिशा दिखाना हम सभी का कर्तव्य है। संगठित समाज को सही दिशा दिखाने के लिए समाज में जन्में बच्चों को हमें अच्छा शिक्षा देना है, अच्छी शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। वर्तमान समय में समाज के बदलते परिवेश ने हमें चिंता में डाल दिया है, पाश्चत्य संस्कृति की झलक हमारे समाज में अपना जड़े फैला रही है। चलचित्र माध्यम से गलत आदतें, मद्यपान जैसे बुराई से हमें बचना है। वीर शहीद गैंद सिंह ने केवल हलबा समाज ही नहीं अपितु सर्वसमाज के लिए लड़ाई लड़ा है जो हमारे लिए अनुकरणीय है आज हम सब शहीद गैंद सिंह के बलिदान को याद करते है साथ ही उनके द्वारा सर्व समाज के लिए किए गए अमर कार्य को याद करते है। हम सबको एकता के सूत्र में बंधकर रहना है
समाज के प्रतिभावान बच्चों का किया गया सम्मान, उत्कृष्ठ समाज सेवा के लिए भी हुए सम्मानित
शक्ति दिवस के अवसर पर हलबा समाज के द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों को प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड भेंटकर सम्मान किया गया साथ ही समाज सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बंधुओ को भी सम्मानित किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.