Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 1, 2023

जिला चिकित्सालय में सफलतापूर्वक की गई लैप्रोटॉमी सर्जरी


जिला चिकित्सालय में सफलतापूर्वक की गई लैप्रोटॉमी सर्जरी



    दुर्ग 30 नवंबर 2023/ पांडुरंग रामाराव डोंगौकर शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग में लैपरोटॉमी की सर्जरी सफलता पूर्वक की गई। मरीज कपिल देशमुख उम्र 50 वर्ष ग्राम आलबरास पेट दर्द की शिकायत के साथ आपातकालीन वार्ड में 26 नवंबर को भर्ती हुआ। चिकित्सकों ने इलाज शुरू करने के बाद जांच में पाया की मरीज को होलो विस्कस परफोरेशन है, जिससे मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है। तुरंत ऑपरेशन किए जाने का निर्णय चिकित्सकीय टीम द्वारा लिया गया। मरीज के परिजन की सहमति के बाद मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, तत्पश्चात डॉ. सरिता मिंज, डॉ. कामेंद्र ठाकुर सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. संजय वलवेंद्र विभागाध्यक्ष निश्चेतना विभाग एवं समस्त ओ टी स्टाफ की टीम ने एक्सप्लोरेटरी लैप्रोटॉमी एवं ओमेंटोपेक्सी सर्जरी की यह सर्जरी जटिल थी चुकी मरीज की पिछले वर्ष ही पेट की सर्जरी हुई थी । सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार वर्तमान में सर्जरी 3 घंटे तक चली तत्पश्चात मरीज को गहन चिकित्सा इकाई में डॉ. अनिल सिन्हा मेडिसिन विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में भर्ती किया गया। मरीज अब खतरे से बाहर है। मरीज के परिजन भी जिला अस्पताल की सेवाओं से काफी संतुष्ट है तथा उन्होंने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक क्त अरुण साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे पी मेश्राम, आर एम ओ क्त अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad