Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 28, 2023

गाॅंजा तस्करों पर कोतवाली पुलिस का दोहरा प्रहार, तीन आरोपियों से आठ किलो गांजा एवं दो मोबाईल सहित दो मोटर सायकल जप्त

  सिवनी मध्यप्रदेश

गाॅंजा तस्करों पर कोतवाली पुलिस का दोहरा प्रहार, तीन आरोपियों से आठ किलो गांजा एवं दो मोबाईल सहित दो मोटर सायकल जप्त




सी एन आई न्यूज/सिवनी। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा, के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो पर कार्यवाही करने हेतु सतत मर्गदर्शन प्राप्त हो रहा था जो थाना कोतवाली प्रभारी व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर लगाकर गांजा तस्करो एवं बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया ।

 

दिनांक 27/12/23 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अलग-अलग रास्तो से गांजा तस्करी होने वाली है जो थाना प्रभारी व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराकर कि पलारी तरफ से मरझोर रोड सिवनी गांजा तस्करी होने वाली है जो बताये मुखबिर के अनुसार बाईक पर आ रहा व्यक्ति को रोककर घेराबंदी कर विधिवत तलासी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा तीन किलो राजा बघेल से मिला जिसकी विधिवत कार्यवाही की गई।

इसी तारतम्य मे मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नागपुर रोड से सिवनी भी गांजा आने वाला है जो बताये मुखबिर के हुलिये अनुसार नागपुर रोड थोक सब्जी मंडी के आगे जोडा फुल के पास एक पल्सर बाईक से आ रहे दो व्यक्तियों को रोका जिनका विधिवत तलासी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पांच किलो अजय उर्फ अज्जू कोष्ठा एवं अंकित मिश्रा से मिला जिसकी विधिवत कार्यवाही की गई । 01. अपराध क्रमांक – 1104/23 धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट

नाम आरोपी –

अजय उर्फ अज्जू पिता रमेश कोष्ठा उम्र 22 साल निवासी आजाद वार्ड सिवनी, अंकित पिता मायाराम मिश्रा उम्र 26 साल निवासी कवाडे के पीछे टपरा मोहल्ला भगतसिह वार्ड सिवनी, राजा बघेल पिता रघुनाथ बघेल उम्र 47 साल निवासी ग्राम पलारी थाना लखनवाडा 03 किलो गांजा एक पेशन मोटर सायकिल एवं मोबाईल फोन,

(कुल मशरूका एक लाख पचास हजार) – 1106/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 05 किलो गांजा एक पल्सर मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन (कुल मशरूका एक लाख पचहत्तर हजार)

– सराहनीय कार्य – निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोडिया, सउनि विश्वरंजन रघुवंशी, प्र. आर. रामअवतार डेहरिया, प्र. आर. आत्माराम सिमोनिया, आर. नितेश राजपूत, आर. अमित रघुवंशी, आर. सतीश इनवाती, अभिषेक डेहरिया, महेन्द्र पटेल, शिवम बघेल, इरफान खान, सिध्दार्थ दुबे, मनोज हरिनखेडे, अरविंद मंडराह, अंकित देशमुख,

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad