Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 9, 2023

शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में दादा दादी नाना नानी से भेंट मुलाकात

 शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में दादा दादी नाना नानी से भेंट मुलाकात



खैरागढ़ गंड़ई - छुईखदान _ आज दिनांक 09/12/2023 को बस्ता मुक्त शनिवार को एक नया पहल नई सोच का कार्यक्रम रखा गया था।प्रत्येक सप्ताह कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है।इस सप्ताह शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना के प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन ने सभी बच्चों के दादा दादी, नाना नानी,मम्मी पापा से मिलने का कार्यक्रम बनाया ।इस कार्यक्रम के माध्यम बच्चों की दिनचर्या, स्वच्छता,पढ़ने लिखने का समय, संस्कार, वातावरण, खेल कूद,मोबाइल,टीवी सहित व्यवहारिक, पारिवारिक, सामाजिक दायित्वों का जानने का प्रयास किया। कौन बच्चा परिवार में सहयोग करता है,कौन बड़े भाई बहनों, माता पिता, दादा दादी,नाना नानी की आज्ञा का पालन करता है।कौन बच्चा घर में बड़े छोटे भाई बहनों से लड़ाई झगड़ा करता है।शिक्षक के द्वारा बताएं गए कितने प्रतिशत बातों का अपने जीवन में अमल करता है।उनसे मिलेंगे बात करेंगे। आपके ग्राम में मुझे एक वर्ष पूर्ण हो गया है।इस एक वर्ष में मुझसे जितना बन पड़ा प्रयास कर रहा हूं।क्या खोया क्या पाया और क्या करना बाकी है चिंतन मनन किया।और हमारे स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना के जितने भी बच्चे का नवोदय विद्यालय में चयन होगा सभी को अपने तरफ से एक _एक हजार एक रुपया अपने तरफ से दूंगा ।इनका समीक्षा होना चाहिए।शुक्रवार को ही सभी बच्चों को बता दिया था कल बस्ता मुक्त शनिवार है और आप सभी अपने दादा दादी नाना नानी को शाला लेकर आएंगे। आज की बैठक में लगभग 15/20 पालक अपनी उपस्थिति दी।सभी लोग अपने कार्यों से जैसे भी समय मिला उसके हिसाब से हमारे शाला परिसर में आया ।आज के कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक श्री गोकुल राम वर्मा,अतिथि शिक्षक कुमारी ओगेश्वरी धुर्वे,पालकों की ओर से पांच बच्चे शारदा, देवराज, प्रवीण, कौशल, कलेश्वरी के दादा जी सर्वश्री मनहरण जंघेल, आशीष की माता जी श्रीमती रेवती बाई,प्रिया और हरीश के दादा जी श्री समय लाल खरे, भोजेन्द्र की माता जी फूल बाई, तुषार और कामनी की दादी श्रीमती प्रभा बाई, रूपेश और लोकेश्वरी की माता जी जंत्री बाई,कामता की पिता जी  प्यारे लाल ,सुधा के पिता जी मोती राम,कुमारी विद्या,लोचन,कनिका और हर्षिका की दादी श्रीमती धान बाई,कुमारी लावण्या, नैतिक, भुनेश्वरी,वासनी,रूपेश की दादी केशर बाई ,कुमारी दीपाली और तुनिका के बड़े भाई चुम्मन,कुमारी नेहा की नानी श्रीमती बोधनी बाई,कुमारी पल्लवी,हर्ष,देवा और किशन के दादा जी श्री करण जंघेल और कुमारी सोनम की माता जी श्रीमती सुरजा बाई उपस्थित हुई।बाकी सभी बच्चों के पालकों से निवेदन है जब भी आपके स्कूल के शिक्षक आप लोगों को शाला में बुलाते हैं।आप सब जरूर आया कीजिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad