Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 9, 2023

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते आरोपी मोहगांव पुलिस की गिरफ्त में

 थाना मोहगांव जिला केसीजी

 अपराध क्रमांक 28 /2023

 धारा 20 B NDPS ACT

 

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते आरोपी मोहगांव पुलिस की गिरफ्त में


 

आरोपी के कब्जे से 04 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त


आरोपी को नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


नाम आरोपी= *पुष्पेन्द्र सिंह पिता मृत्युंजय सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन खैरागढ वार्ड नं 02 थाना खैरागढ़ जिला के0सी0जी


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


विवरण=  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है  कि  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय केसीजी सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब एवम् मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने एवम् प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था


जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा पांडेय, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गंडई श्री प्रशांत खांडे के मार्गदर्शन में थाना मोहगांव से टीम तैयार कर नशे के अवैध कार्य करने वालो पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान दिनांक 08.12.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक ब्यक्ति एक ग्रे कलर के होंडा साईन मोटर सायकल क्रमांक CG-07-CJ-5997 में एक भूरे रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर गंडई से साल्हेवारा की ओर बिकी हेतु परिवहन कर रहा है उक्त मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबीर के बताये सूचना के आधार पर तत्काल टीम तैयार कर थाना मोहगांव के सामने मेन रोड मे पहुचकर नाका बंदीकर रेड कार्यवाही किया जो एक ग्रे कलर के होण्डा साईन मो०सा क्रमांक सीजी 07 सीजे 5997 मे एक व्यक्ति कंधे मे भुरे रंग का लाईनिंग पिट्ठू बैग रखे नीला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम पुष्पेन्द्र सिंह पिता मृत्युंजय सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन खैरागढ वार्ड नं 02 थाना खैरागढ़ का रहने वाला बताया  जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे के बैग से 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 60000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कमांक सी०जी० 07 सी0जे0 5997 कीमती 40000/ रू एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती 5000/रू जुमला कीमती मशरूका 105000₹   को जप्त किया गया है। आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह पिता मृत्युंजय सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन खैरागढ वार्ड नं 02 थाना खैरागढ जिला के०सी०जी० का उक्त कृत्य धारा 20 बी एनडीपीएस का घटित करना पाए जाने से दिनांक 08/12/2023 को  गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्र. आर. रंजित तिर्की, आर भीखम ओगरे, आर लोकेश ठाकुर, आर  जैनलाल ध्रुव, सायबर सेल प्रभारी सउनि. टैलेश सिंह, त्रिभुवन यदू, सत्यनारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad