भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय के कॉन्फेस हाल में हुयी महापौर परिषद की बैठक।
भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में आज शुक्रवार दिनांक 29-12-2023 को तय कार्याक्रम अनुसार महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुयी। विधानसभा चुनावों के पश्चात भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में महापौर परिषद की यह पहली बैठक रही। इस बैठक में निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में पेय जल व्यवस्था, नये शौचालयों का निर्माण, शौचालयों का संधारण सहित आंगनबाडी सहायिका नियुक्ति वार्ड-11, बस स्टैण्ड भिलाई-03 संबंधित विषयों पर चर्चा हुयी।
महापौर निर्मल कोसरे सहित बैठक में महापौर परिषद के सभी सदस्य उपस्थित हुए। जिनमें श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती दीप्ति आशीष वर्मा, श्रीमती देवकुमारी भलावी, श्री मोहन साहू, श्री मनोज कुमार,, श्री एम. जॉनी, श्री वेंकट रमना, श्री ईश्वर साहू शामिल रहे।
निगम के कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन एवं निगम सचिव अश्विनी चन्द्राकर द्वारा बैठक के विषयो की एक-एक कर परिषद सदस्यों के समक्ष जानकारी प्रस्तुत की गयी । सचिवालय लिपिक श्री लिंगेश्वर राव एवं जनसंपर्क विभाग से विकास त्रिपाठी बैठक में मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.