Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 29, 2023

सफलता की कहानी मुख्यमंत्री की घोषणा से किसान खुशहाल अशोक खपरे वाले छत को पक्के छत में करेंगे तब्दील बोनस राशि से बनाएंगे पक्का छत

 सफलता की कहानी





मुख्यमंत्री की घोषणा से किसान खुशहाल


 अशोक खपरे वाले छत को पक्के छत में करेंगे तब्दील


बोनस राशि से बनाएंगे पक्का छत


     दुर्ग, 29 दिसम्बर 2023/ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचने वाले किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से पूर्व के वर्षो का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। दो साल की बोनस राशि मिलने से किसानों में खुशी की लहर आ गई है। किसानों ने जिस राशि की कभी उम्मीद नही की थी उस राशि को अपने खाते में देखकर एक नई उम्मीद जगी और अपने सपनों को साकार होता देख रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम आमटी के किसान श्री अशोक कुमार ने अपनी आप बीती बाते बताई।  

       किसान श्री अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 दिसम्बर को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से दो वर्षाे का बकाया राशि खाते में 61 हजार 200 रूपए का अंतरण किया गया। पूर्व वर्षो की बकाया राशि मिलने की उन्हें बिल्कुल उम्मीद नही थी, लेकिन जब अपने एकाउंट में लगभग 61 हजार रूपए की राशि देखा तो उनके परिवार में खुशी का ठीकाना नही रहा। उनकी 18 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें धान एवं चना की फसल ली जा रही है। आलबरस समिति के धान उपार्जन केन्द्र में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में 1980 क्विंटल धान बेचा गया, जिसका 300 रूपए की दर से बोनस का भुगतान किया गया। उनके तीन लड़के हैं, जिसमें से दो लड़के खेती-किसानी में उनका हाथ बटाते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि से वह खपरे वाले छत को पक्का छत बनाएंगे। बारिश का मौसम आने पर टपकती छत से परेशान थे, अब पक्के छत में रहने का सुख प्राप्त होगा। 

प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों से किए गए वादे को पूरा करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad