Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 12, 2023

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश


अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं


संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

     जांजगीर चांपा 11 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय ने आज कलेक्टोरेट में जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिको की समस्याएं सुनी। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

      आज जनदर्शन में ग्राम सोनाईडीह के श्री नकुल प्रकाश द्वारा दिव्यांग पेंशन, जांजगीर के आवेदक श्री शिवानंद, श्री रामकुमार एवं कृष्ण कुमार साहू द्वारा मुआवजा की राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही अन्य आवेदको द्वारा पट्टा दिलाने, मुआवजा दिलाने,  आर्थिक सहायता, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, विधवा पेंशन संबंधी कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

स/क्र 01


समाचार

जिला रोजगार कार्यालय में 12 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

       जांजगीर-चांपा 11 दिसम्बर 2023/ जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 12 दिसम्बर 2023 दिन मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

      जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक चौतन्य इंडिया फाइनेंसियल केडिट प्राईवेट लिमिटेड रायगढ़ एवं शिव शक्ति बॉयोप्लॉटेक लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव के 50 पद एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 30 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वी 12वी उत्तीर्ण रखी गई है। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं का वेतनमान 8300 से 15000 रुपये व अन्य भत्ता कंपनी द्वारा निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीद्वारों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ के अंतर्गत रहेगा। उक्त प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप भाग ले सकते है अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

स/क्र

  

समाचार

जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित

     जांजगीर-चांपा 11 दिसम्बर 2023/ सिविल सर्जन सह - मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा ने बताया कि दिनांक 12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

स/क्र

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad