मुख्यमंत्री मोहन यादव का नए साल में होगा आगमन, करेंगे समीक्षा
सी एन आई न्यूज शिवनी 29 दिसंबर 2023 - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रशासनिक कसावट के लिए कमर कस ली है। उन्होंने संभाग स्तर पर योजनाओं की समीक्षा का प्लान तैयार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव नए साल में 3 जनवरी 2024 को अपने पहले दौरे पर जबलपुर आएंगे। वे संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे और इसके अलावा भी उनके कई अन्य कार्यक्रम हो सकते हैं। प्रशासनिक अमला संभाग के विकास कार्यों का खाका बनाने में जुट गया है। इस दौरान बीजेपी के चुनावी संकल्प पत्र के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन के पहले एसीएस विनोद कुमार ने शुक्रवार 29 दिसम्बर को जबलपुर में जनप्रतिनिधियों और संभागीय अधिकारियों से चर्चा की। संभाग स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जबलपुर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष हुई। इस बैठक में संभाग के सभी सांसद,विधायक, महापौर के साथ सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा संभाग स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। सीएम बनने के बाद पहली बार आगमन होगा- बताया जाता है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन पहले दिसम्बर माह के इन्हीं दिनों में होने वाला था, लेकिन व्यस्तता के चलते उनका आगमन अब 3 जनवरी को तय किया गया है। यह मुख्यमंत्री का पहला जबलपुर आगमन हो रहा है इसलिए हर ओर उत्साह भी रहेगा। जहां पार्टी से जुड़े लोग इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश करेंगे,वहीं प्रशासनिक अमला भी मुख्यमंत्री को लुभाने की कोशिश कर सकता है। यही कारण हैं कि तैयारी के लिए खुद संभागायुक्त अभय वर्मा भी जुटे हुए हैं। बुधवार को वर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष का निरीक्षण किया।
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट 6265722360


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.