छतीसगढ़ में पुराने मुख्यमंत्री के सारे विभाग वर्तमान मुख्यमंत्री ने रखा अपने पास गृह का प्रभार विजय को.,देखिए किस मंत्री कौन सा विभाग मिला
सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर
बिलासपुर -छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। इसके साथ ही करीब सप्ताहभर से अधिक समय से हो रहा इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने 13 दिसंबर को शपथ लिया था। इसके बाद 22 दिसंबर को सरकार के बाकी 9 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ।
वित्त विभाग पूर्व आई एस से मंत्री बने ओपी चौधरी को दिया गया है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज, जनसपंर्क, परिवहन और आबकारी विभाग अपने पास रखा है। गृह विभाग की कमान डिप्टी सीएम विजय शर्मा को सौंपा गया है। शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ तकनीकी शिक्षा, रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। वहीं वित्त विभाग पूर्व आईएएस से मंत्री बने ओपी चौधरी को दिया गया है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.