विकासखंड स्तरीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलेण्डा में प्रारंभ हुआ
सरायपाली महासमुंद। विकासखंड स्तरीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर का आयोजन विकासखंड सरायपाली का आज दिनांक 20 दिसंबर 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलेण्डा (तोरे.) में शिविर संचालक यशवंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया। शिविर का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि लोकनाथ चौधरी , अध्यक्षता श्रीमती बृंदावती मिकेतन पटेल सरपंच ग्राम पंचायत कलेंडा, विशिष्ट अतिथि मुरलीधर भोई, (भू.पू. जनपद सदस्य) प्रकाश चन्द्र मांझी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त सतीश स्वरूप पटेल विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सरायपाली ,विनोद बिहारी भोई, स्काउट गाइड स्थानीय संघ के संरक्षक प्रदीप गुप्ता, अध्यक्ष अमृतलाल पटेल, उपाध्यक्ष महेंद्र बाघ, उपाध्यक्ष महिला पुष्पलता चौहान ,सचिव स्थानीय संघ हेमंत चौधरी ,यशवंत कुमार चौधरी जिला स्काउट प्रतिनिधि अनिल पटेल, किशोर पटेल, जिला महिला स्काउट प्रतिनिधि विलास बाघ, संयुक्त सचिव सविता साहू, कैलाश चंद्र पटेल,शैलेंद्र नायक, चक्रधर डड्सेना, अजय कुमार आर्य, भोलानाथ नायक,बिंदु प्रसाद चौधरी ,निरंजन कोसरिया, संस्था के प्राचार्य एन. एल. भोई, उच्च प्राथ. शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू, प्राथ. शाला के प्रधान पाठक केदारनाथ प्रधान ,रोवर लिडर सुरेंद्र प्रधान, सहायक लिडर सुधांशु मांझी, ओमप्रकाश भोई ,राजा बेहरा, मनीष साहू, रेंजर गायत्री मिश्रा, पूजा बेहरा, तोषी साहू, यामिनी साहू उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिविर मीडिया प्रभारी योगेश साहू, धर्मेंद्र नाथ राणा ,दुर्वादल दीप ने दिया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.