Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 7, 2023

कलेक्टर ने जिले में स्वत्रंत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी का आभार जताया

 कलेक्टर ने जिले में स्वत्रंत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी का आभार  जताया 



कवर्धा, 05 दिसंबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले में स्वत्रंत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपादित करने के लिए सहयोगी बने सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों और पुलिस तथा केन्द्रीय सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों, सभी अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों सहित आम नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान, मतगणना को बढ़ावा देने के लिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया की सभी पहलुओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की है और इसके लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया है। कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश (गाइड लाइन) मीडिया के जरिए आम नागरिकों तक पहुंचती रही। 

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सभी ने टीम भावना से जवाबदारी पूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी निभाई। जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में सहयोग दिया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। उन्हांने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लग्न के साथ निर्वाचन कार्य पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि 07 नवंबर को प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए मतदान की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। मतगणना परिणाम 03 दिसंबर को घोषित किया गया। 

CNI NEWS  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad