Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 28, 2023

नाबालिक लड़की को जबरदस्ती ले जाकर अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

 नाबालिक लड़की को जबरदस्ती ले जाकर अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।





रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट 


 रतनपुर......अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार दिनाँक 27/12/2023 को ग्राम पोंड़ी में एक नाबालिक बच्ची डरी सहमी अकेली रो रही है, अपना नाम पता नहीं बता पा रही है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम पोंड़ी जाकर नाबालिक बच्ची को थाना लाकर परिजनों के बारे में पुछताछ कर परिजनों को थाना तलब किया गया। परिजनों के थाना आने पर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पुछताछ किया गया, जो नाबालिक लड़की द्वारा बताई कि यह दिनांक 26/12/2023 को ट्रेन से बिलासपुर चली गई थी, जो ट्रेन में ही एक आदमी इसे अकेली देखकर अपने घर ले गया और इसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाया है। नाबालिक बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 853/2023 धारा 363,377 भादवि, 04 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) के द्वारा आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी के निर्देष देने पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतू टीम गठित कर बल रवाना किया गया, जो ग्राम पोंड़ी -खैरा के लोगों द्वारा उक्त नाबालिक बच्ची को सुबह एक फकीर के साथ घुमते देखना बताये जिस पर उक्त फकीर का आसपास पता तलाश किये जो ग्राम बेलगहना का होना पता चला जिस पर त्वरित टीम रवाना किया गया जो आरोपी को उसके घर से अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया। उक्त आरोपी अपना नाम मोमिंद शा उर्फ गोपाल खड़िया निवासी डिपरापारा बेलगहना का बताया तथा दिनाँक 26/12/2023 को बिलासपुर से बेलगहना आते समय ट्रेन में उक्त नाबालिक बच्ची को अकेले देखकर अपने घर बेलगहना ले जाना बताया। रात भर उसे अपने घर में परिवार के साथ रखा, दुसरे दिन भीख माँगने बच्ची को साथ लेकर ग्राम खैरा गया वहाँ से पैदल ग्राम पोंड़ी जाना तथा पास के जंगल में सुनसान जगह पाकर लड़की के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर लड़की को छोड़कर भाग जाना बताया। विवेचना दौरान आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को आज दिनाँक 28/12/2023 को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, प्रशिक्षु. डी.एस.पी रोशन आहुजा, उपनिरी. कमलेश बंजारे, आरक्षक बसंत मानिकपुरी, रोशन पटेल, कीर्ति पैकरा का विषेश योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad