सिन्हा,बने जिला स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता में जिला सदस्य
डोंगरगढ- छत्तीसगढ़ह जनसंपर्क विभाग के द्वारा जिला व ब्लॉक पत्रकार अधिमान्यता समिति में जिले व अन्य जगहों से पत्रकारो को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है जिसमे राजनांदगांव जिले से जिला स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता में सदस्य के रूप में सक्रिय पत्रकार भाई सोन कुमार सिन्हा का चयन किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए नैशनल न्यूज़ चैनल जेके न्यूज़ के जिला प्रतिनिधि गोवर्धन सिह ने बताया कि पत्रकार सोन कुमार सिन्हा वर्तमान में दैनिक न्यूज़ क्रियशन के ब्यूरो हेड राजनांदगांव के पद पर कार्यरत है और छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष के अलावा प्रेस क्लब डोंगरगढ के अध्यक्ष भी है श्री सिन्हा पिछले काफी वर्षो से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया में देश व प्रदेश के मीडिया समूह से जुड़कर जन मानस की आवाज बनकर पीड़ित लोगों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे है श्री सिन्हा को जिला स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता में शामिल किए जाने पर प्रेस क्लब डोंगरगढ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर परमार,प्रणय अग्रवाल, अभिलाष देवांगन, कामेश साहू,निमेष सप्रेम जैन,सोमेश्वर सिन्हा,गोवर्द्धन सिन्हा,भागवत नामदेव, दिनेश निषाद,जयदीप सिह,निर्मल महोबिया, राजू मस्करे,सदस्यों ने बधाई दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.