राजनांदगांव
पुलिस चौकी तुमडीबोड जिला राजनांदगांव छ0ग0
तुमडीबोड़ क्षेत्र से मिक्सर मशीन चोरी करने वाले 05 आरोपी को तुमड़ीबोड़ पुलिस एवं सायबर सेल की टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये मिक्सर मशीन 1,20,000/- रूपये एवं चोरी में प्रयुक्त महेन्द्रा ट्रैक्टर कीमती करीबन 3,50,000/- रूपये व दो मोटर सायकल कीमती करीबन 1,40,000/-रूपये कुल जुमला 6,10,000/- रूपये जप्त।
आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल।
आरोपीः- 1. प्रमोद वर्मा पिता स्व. फेरहा वर्मा उम्र 32 वर्ष, 2. शशांक राजपूत पिता यशवंत सिंह उम्र 24 वर्ष, 3. कार्तिक कुमार वर्मा पिता स्व. कृष्णा राम वर्मा उम्र 24 वर्ष, 4. राहुल कुमार वर्मा पिता मन्नू लाल वर्मा उम्र 21 वर्ष, 5. खूबचंद वर्मा पिता राधेलाल वर्मा उम्र 18 वर्ष 9 माह सभ निवासी ग्राम लिटिया थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा सर एवं सीएसपी श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ द्वारा चोरी संबंधी अपराधों में माल मशरूका व मुलजिम पता तलाश किया गया। दिनांक 19/01/2024 को प्रार्थी मनोज कुमार टावरे द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह ग्राम कन्हारडबरी में पी.एच.ई विभाग का पानी टंकी निर्माण के लिए मिक्सर मशीन लगाया था जिसे दिनांक 18/01/2024 और 19/01/20 24 के दरमियानी रात्रि को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । विवेचना पर साइबर सेल एवं पुलिस चौकी तुमडीबोड की संयुक्त टीम द्वारा गवाहों एवं मुखबीरो से सूचना प्राप्त कर ग्राम लिटिया थाना लालबाग के पांच संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा ग्राम कन्हारडबरी से मिक्सर मशीन चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों से मेमोरण्डम कथन लेख किया गया एवं मेमोरण्डम कथन अनुसार आरोपियों के निशान देही पर चोरी किए गए एक नया मिक्सर मशीन कीमती 1,20,000/ रुपए एवं चोरी में प्रयुक्त महेन्द्रा ट्रैक्टर कीमती करीबन 3,50,000/ रुपए व दो मोटर सायकल कीमती करीब 1,40,000/ रुपए कुल जुमला 6,10,000/- रुपए जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल निरुद्ध किया गया।
उक्त कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी जितेंद्र वर्मा, चौकी प्रभारी उप निरी. कैलाश मरई, सउनि अनिल यादव, सउनि सुमन कर्ष, प्र. आर. बसंत राव, प्र. आर. बद्रीनाथ दिनकर, आर. कमल नेताम, आर. चंद्रशेखर यादव, आर. परिवेश वर्मा, आर. मनोज खुटे की सराहनीय भूमिका रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.