Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 20, 2024

34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान मंडई मेंला में जागरूकता रथ के माध्यम से डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही में पाम्पलेट वितरण कर आम जनों को किया गया जागरूक

  34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान मंडई मेंला में जागरूकता रथ के माध्यम से डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही में पाम्पलेट वितरण कर आम जनों को किया गया जागरूक





सी एन आई न्यूज बालोद से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट 


 जागरूकता अभियान के साथ-साथ 19 लापरवाह वाहन चालकों पर किया गया 5900 रू. का  चालानी कार्यवाही


बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान





पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में बालोद जिले में 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2024 के दौरान दिनांक 15.01.2024 को यातायात जागरूकता रथ डौण्डीलोहारा के मंडई मेंला में, दिनांक 16.01.2024 को गुण्डरदेही के ग्राम गुरेदा व डौकीडीह, दिनांक 18.01.2024 को डौण्डीलोहारा के चिल्हाटीकला एवं भरदा के मेला मंडाई में जाकर सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों जैसे बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही दुसरो को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है

यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ लोगों को समझाईश एवं लापरवाह वाहनों चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है, कार्यवाही के दौरान लापरवाह 19 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 5900 रू. वसूल किया गया है आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad