Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 1, 2024

केसीजी में धान खरीदी और उठाव हो रहा नियमित जिले में अब तक 22 लाख 30 हजार 90 क्विंटल हो चुकी धान की खरीदी अब तक 13 लाख 8 हजार 94 क्विंटल हो चुका धान परिवहन

 केसीजी में धान खरीदी और उठाव हो रहा नियमित





जिले में अब तक 22 लाख 30 हजार 90 क्विंटल हो चुकी धान की खरीदी


अब तक 13 लाख 8 हजार 94 क्विंटल हो चुका धान परिवहन


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


खैरागढ़, 01 जनवरी 2024//कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी और उठाव की सतत् निगरानी विभागीय अधिकारियों और नोडल के द्वारा नियमित की जा रही है। जिले में अभी तक 22लाख 30हजार 90 क्विंटल धान की खरीदी और 13लाख 8 हजार 94 क्विंटल परिवहन किया गया।

केसीजी में धान खरीदी और उठाव हो रहा नियमित

राज्य स्तर पर वर्चुअल और कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विभागीय धान खरीदी केन्द्रों में धान उठाव की स्थिति के संबंध में लगातार निगरानी कर निर्देश दिया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों एवं मिलरों को समन्वय स्थापित कार्य करने निर्देश दिया गया। कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में धान उठाव की स्थिति धीमी नहीं होनी चाहिए। सभी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। उप पंजीयक रघुराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खैरागढ़ छुईखदान गण्डई  में कुल 51धान उपार्जन केन्द्र संचालित है। जिले में 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 22 लाख 30 हजार 90 क्विंटल पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की गई । इसमे से अब तक कुल धान का उठाव/परिवहन 13 लाख 08 हजार 94 क्विंटल किया गया है। इस प्रकार 51 धान उपार्जन केन्द्रों में शेष धान की मात्रा 16 लाख 34 हजार क्वि. मात्र है। गण्डई के मिलरों द्वारा 417716क्वि. , दुर्ग जिले के मिलरों द्वारा 169870 क्वि. एवं बिलासपुर जिले के मिलरों 399810क्वि , रायपुर जिले के मिलरों द्वारा 1082660क्वि का डीओं जारी हुआ था। जिसमें से आज दिनांक तक केसीजी जिले  के मिलरों के द्वारा 352050कि. धान का उठाव कर चुके है। दुर्ग जिले के मिलरों द्वारा 169090 कि. धान का उठाव , बिलासपुर जिले के मिलरों द्वारा 7704 क्वि. तथा रायपुर जिले के मिलरों 779250कि. धान का उठाव कर चुके है। इस प्रकार मिलरों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से सुचारू रूप से धान का परिवहन, उठाव हो रहा है। निगरानी कार्य में जिला खाद्य अधिकरी भुनेश्वर चेलक, उप पंजीयक रघुराज सिंह, नोडल सीसीबी आलोक शर्मा, जिला विपणन अधिकारी चंद्रपाल दिवान, नान से नीलिमा ठक्कर सहित खाद्य निरीक्षकों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad