भारत ने जीती 3 T-20 मैचों की सीरीज अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
इंदौर -भारतीय टीम ने आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गये दूसरे T-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को आसानी से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाकर सीरीज जीत लिया हैं ।
अफगानिस्तान के द्वारा भारत को 173 रनों का लक्ष्य दिया गया जिसे भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया ।
यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई।
यशस्वी जायसवाल ने 68 रन बनाये वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाये ।विराट कोहली ने 29 रनों का योगदान किया ।
अर्शदीप ने अपने चार ओवर में 32रन देकर 3 विकेट ,अक्षर ने 2 विकेट ,रवि बिश्नोई ने 2 विकेट, और शिवम दुबे ने 1विकेट लिया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.