Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 5, 2024

मोहला के विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम उसमाल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 900 प्रतिभागी होंगे शामिल

 मोहला के विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम उसमाल में





दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 900 प्रतिभागी होंगे शामिल

        विकासखंड मोहला का विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जनवरी 2024 को ग्राम उसमाल ग्राम पंचायत घोवड़ेटोला में किया जाएगा। इस आयोजन में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चे प्रतिभागी होंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन से मिली जानकारी अनुसार बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, कबड्डी, सुरीली कुर्सी,आलू दौड़ बोरा दौड़, गोला फेक, लंबी कूद इत्यादि विधाएं आयोजित होगी।

        इस आयोजन में ग्राम उसमाल के समस्त ग्रामीण एवं सरपंच छगन बढ़ई का विशेष योगदान है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शालाओं के लगभग 900 प्रतिभागी बच्चे शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 जनवरी 2024 को तथा समापन 7 जनवरी 2024 को होगा। विजेता बच्चो को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad