एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा आयोजित कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और फुटबॉल मैच का हुवा समापन
रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट
रतनपुर...... एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन बोदरी बिलासपुर द्वारा आयोजित अभूदय 2024 खेल कबड्डी, बास्केटबॉल, क्रिकेट, व फुटबॉल मैच का शानदार तरीके से समापन हुवा इस संबंध में जानकारी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन बिलासपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष इंटर स्कूल खेलकूद का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी मे इस वर्ष भी अभूदय 2024 इंटर स्कूल कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट व बास्केटबॉल का आयोजन किया गया था जिसमे बिलासपुर जिला के साथ साथ अन्य जिलों कोरबा व मुंगेली जिलों के स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया था कबड्डी बालक वर्ग मे 24 टीम व बालिका वर्ग मे 8 टीमों ने भाग लिया था फुटबॉल बालक वर्ग मे 8टीम, क्रिकेट मे 32 टीम और बास्केटबॉल मे 7स्कूल टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था कबड्डी बालक वर्ग का विजेता गुरुकुल बिलासपुर और उपविजेता स्वामीआत्मानंद स्कूल सीपत वही बालिका वर्ग मे विजेता स्वामीआत्मानंद स्कूल सीपत व उपविजेता पासीद की टीम रही बास्केटबॉल मे विजेता स्वामीआत्मानंद स्कूल लाला लाजपत राय स्कूल बिलासपुर व उपविजेता आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल कोनी रहा क्रिकेट का विजेता मोहंती स्कूल बिलासपुर और उपविजेता ड्रीमलैंड स्कूल सरकंडा रहा उसी प्रकार फुटबॉल का विजेता रेल्वे स्कूल बिलासपुर और उपविजेता लोयला स्कूल बिलासपुर रहा विजेता टीम को 5000 रु व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 3000 रु व ट्रॉफी महाविद्यालय संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, टी एस चैयरमेन उपकार राय,जनरल एलसीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन डारेक्टर डॉ. हरीश कोठारी ,एलसीआईटी स्कूल ऑफ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. श्रुति राठौर,एलसीआईटी कालेज ऑफ कामर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला , एलसीआईटी स्कूल ऑफ फार्मेसी उपप्राचार्य शुभी श्रीवास्तव, एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस उपप्राचार्य अभिनव पाल द्वारा प्रदान किया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.