विज्ञान यात्रा व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदे में
प्राचार्य सी. आर.गावडे के अध्यक्षता मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंदे मे विगत दिनों 2 दिवसीय विज्ञान यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम दिवस संकुल मोदे के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति व कला से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम कर समा बांधा। इसमें सम्मिलित सभी छात्र छात्राओं, पालक, ग्रामीण जन व शिक्षकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
द्वितीय दिवस मे आनंद मेला व विज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। आनंद मेला मे संकुल मोदे के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने तरह-तरह के व्यंजन विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किये जिसका सभी लोगो ने स्वाद लिया।
विज्ञान यात्रा मे अंधविश्वास समझने हेतू प्रयोग, खेल के माध्यम से विज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने हेतु गतिविधियों आदि सम्मिलित की गई। विज्ञान यात्रा का मुख्य आकर्षण हृदय,यकृत, फेफड़े, मस्तिष्क, वृक्क आदि अंगों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन था जिसे देखकर व स्पर्श कर सभी को स्वयं मे चिकित्सक बनने की आकांक्षा जाग गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित विधायक आशा राम नेताम रहे,जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन की गरिमा पूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम संचालित हुआ। संकुल विज्ञान प्रभारी लखन लाल साहु के द्वारा पूरे विज्ञान मेला प्रतिवेदन वाचन मे कहा गया "इन बाल वैज्ञानिक जो आज विद्यार्थी अवस्था मे है इन्ही के घरो से कल के वैज्ञानिक निकलेंगे जो कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सम्भव होगी"।
कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप में प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था के श्री अशोक कुमार जंघेल व श्री अभिषेक शुक्ला ने भागीदारी की और विज्ञान व वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रकृति व शिक्षण आदि विषय पर संस्था के विचार रखे। कुमार मंडावी द्वारा प्रदर्शनी मे लगे सभी स्टाॅल का अवलोकन समस्त अतिथियों को करवाया गया, प्रतिभागियो के स्मृति चिन्ह व प्रसस्ति पत्र देकर सभी का उत्साह वर्धन किया गया। बच्चो मे वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने आने वाला समय मे मिल का पथर साबित होगा, कार्यक्रम का मंच-संचालन गजबल्ला सर के द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा विज्ञान प्रभारी श्री लखन लाल साहू (व्याख्याता), श्री कुमार मंडावी(शिक्षक), श्री सूरज लाल (सहायक शिक्षक) रुखमनी ध्रुव,लीना ठाकुर द्वारा तैयार व क्रियान्वित की गई। जिसमें स्कूल मोदे के जे. एल. नेताम सुखी मंडावी , भारती अटभैया उमेश्वरी साहु, जारीना कुरैशी ,हेमंत ,संदीप,आत्मा साहू सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और समस्त गणमान्य नागरिको का पूरा सहयोग रहा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.