Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 5, 2024

रेड कार्यवाही करने गये पुलिस अधिकारी/कमचारियों को गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बॉधा डालने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

 रेड कार्यवाही करने गये पुलिस अधिकारी/कमचारियों को गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बॉधा डालने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार






रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट



रतनपुर.......कल दिनॉंक 03 जनवरी को ग्राम पंचायत परसदा के सुनील देवार के द्वारा गॉंव में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की शिकायत की सूचना पर थाना रतनपुर से रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर टीम रवाना किया गया था, जो उक्त टीम द्वारा षिकायत तस्दीक हेतू ग्राम परसदा में सुनील देवार के घर जाकर रेड कार्यवाही किया जहॉं सुनील देवार के घर परछी (बरामदा) से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे मिला, जिस पर पुलिस टीम द्वारा शराब को जप्त कर आरोपी सुनील देवार को थाना लाते समय सुनील की पत्नि गौरी देवार व परिवार के लोग पूर्णिमा भट्ट, मनी देवार, शारदा भट्ट, बुधवारा बाई, पूर्णिता के द्वारा पुलिस टीम को अष्लील गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुये, पुलिस टीम के साथ झुमा-झटकी करने लगे। सुनील देवार की पत्नि के द्वारा मेरे पति को कैसे ले जाओगे बोलतें हुये आर. नंदकुमार यादव के हाथ को अपने दॉत से काट दिया, व झुमा झटकी से प्र.आर. सैय्यद अकबर अली के लिनियार्ड को तोड़ दिया। जिससे आरोपी सुनील देवार मौके का फायदा उठाकर घटना स्थल से भाग गया। उक्त संबंध में आर. नंदकुमार यादव के द्वारा थाना रतनपुर में शिकायत पत्र प्रस्तुत करने पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 08/2024 धारा 147,186,294,506,353,332 भादवि व पृथक से आरोपी सुनील देवार के विरूद्ध अपराध क्र. 07/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के दिशा निर्देश पर आज दिनॉंक 04/01/2024 को ग्राम परसदा में आरोपियों के सकुनत पर घेराबंदी कर उक्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनॉंक को ही न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।जप्ती - 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये

गिरफ्तार आरोपी -

1. सुनील देवदत्त पिता गेंदराम देवदत्त उम्र 38 वर्ष,

2. गौरी देवार पति सुनील देवार उम्र 35 वर्ष,

3. पूर्णिमा भट्ट पति हरिप्रसाद भट्ट उम्र 23 वर्ष,

4. मनी देवार पति हरिप्रसाद देवार उम्र 22 वर्ष सभी निवासी परसदा थाना रतनपुर,

5. शारदा भट्ट पति मनी भट्ट उम्र 18 वर्ष निवासी पकरिया थाना मुलमुला जिला जॉंजगीर

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad