सड़क निर्माण में भृस्टाचार की शिकायत
जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मोहला
बिहरीकला से खडगाँव तक सडक निर्माण कार्य मे भष्ट्रचार की शिकायत भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी ने मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी के नेतृत्व में मंडल महामंत्रिद्वय भारत भूषण राजपूत,देवनारायण कुम्भकार, मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की,
उक्त जानकारी देते हुवे मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि बिहरिकला से दनगढ़, सोमाटोला, गोटाटोला,खडग़ांव तक सड़क का पुरनिर्माण किया जा रहा है,जिसकी लम्बाई लगभग 39.171 की.मी. है।जिसका निर्माण 107.66 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है, उक्त सडक निर्माण का कार्यादेश दिनांक 30-08-2019 में स्वीकृत था,जो अब तक पूर्ण नही हुआहै|
उक्त सडक निर्माण में भारी भ्रष्ट्रचार देखने को मिला,ग्राम पंडरीतराई से गोपलिनचुवा के बिच की सडक में पहली बारिस में दरार आ गयी थी,जिसे छुपाने के लिए पुन: उसमे डामरीकरन किया गया है।
नाली निर्माण में गड़बड़ी इस सडक निर्माण में नालियों का भी निर्माण किया गया जिसमे भी कई खामिया है,बिहरिकला में नाली अधूरी है,एवं पानी निकासी भी गलत बना दी गयी है,जिससे बारिश का पानी सड़क से होते हुवे दुकानों घरों तक पहुच जाता है।पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई थी परंतु कोई कार्यवाही नही हुई।
भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में भ्रष्ट्राचार की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.