Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 8, 2024

संत राम बालक दास जी महात्यागी के वैराग्य दिवस 24 फरवरी माघी पूर्णिमा पर पाटेश्वर धाम में आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी

 संत राम बालक दास जी महात्यागी के वैराग्य दिवस 24 फरवरी माघी पूर्णिमा पर पाटेश्वर धाम में आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी





सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


8 दिसम्बर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ बालोद जिला स्थित श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत बालयोगेश्वर श्री राम बालक दास जी महात्यागी ने आज आश्रम के  प्रतिनिधि मंडल के साथ छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  से भेंट कर आगामी 24 फरवरी को आश्रम में आयोजित माघी पूर्णिमा उत्सव के संबंध में चर्चा  किया।

संत रामबालक दास महात्यागी एवम प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आगामी 24 फरवरी को श्री जामडी पाटेश्वर धाम में आयोजित माघी पूर्णिमा उत्सव में होने वाले कार्यक्रमो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को माघी पूर्णिमा उत्सव के दौरान आश्रम में आयोजित  माघी पूर्णिमा उत्सव पर 5100 दीप से माँ कौशिल्या माता की महाआरती की जानकारी , संत रामबालक दास महात्यागी के 38 वें वैराग्य दिवज़ आयोजन  के साथ-साथ 

 1990 को भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में हुए कार-सेवा में बालोद जिले से शामिल हुए कार-सेवको का सम्मान किये जाने की जानकारी प्रदान किया गया ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा संत रामबालक दास महात्यागी तथा प्रतिनिधिमंडल को श्री जामडी पाटेश्वर धाम में 

 आगामी 24 फरवरी को  आयोजित माघी पूर्णिमा उत्सव के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमो में उपस्थित रहने की सहमति प्रदान किया गया है।प्रतिनिधिमंडल में देवलाल ठाकुर(प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ), दिलीप शर्मा ( पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवम पूर्व अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी ), जयेश ठाकुर ( जिला मंत्री भाजपा ), वरिष्ठ समाजसेवी अभय श्रीवास्तव ,जिला भाजपा  कार्यकारणी सदस्य जसराज शर्मा, सांसद प्रतिनिधि एवम मंडल महामंत्री संदीप जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad