ईव्हीएम एवं वीवीपैड मशीनों का डेमोस्ट्रेशन कार्य आज से प्रारंभ
नागरिकों को मतदान करने की प्रक्रिया की मिलेगी जानकारी
कलेक्टर ने किया डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ
मोहला 8 जनवरी 2024। लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी कलेक्ट्रट कार्यालय परिसर में आज से ईव्हीएम एवं वीवीपैड मशीनों के डेमोस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन ने डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डेमोस्ट्रेशन के जरिये नागरिकों को मतदान करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। जिला कार्यालय के साथ ही अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय मोहला एवं तहसील कार्यालयों में भी डेमोस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ किया जायेगा। मोबाइल डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से मतदान केंद्रों में भी ईव्हीएम एवं वीवीपैड का प्रदर्शन किया जायेगा। लोगों को मतदान करने की प्रक्रिया से भली भांति अवगत कराया जायेगा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, जिला मास्टर ट्रेनर श्री शाहिद कुरेशी, श्री अजय तिवारी उपस्थित थे।
ईव्हीएम एवं वीवीपैड मशीनों के डेमोस्ट्रेशन के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने मतदान कर, मतदान प्रक्रिया से रूबरू हुए।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.