लोकेशन तिल्दा नेवरा
रिपोर्टर अजय नेताम
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
मावली माता मंदिर में एक फरवरी से निकाली जाएगी विशाल कलश यात्रा, कथाकार पंडित राजीव नयन जी महाराज वृंदावन होंगे ।
तिल्दा नेवरा मां मावली माता मंदिर प्रांगण पुरानी बस्ती तिल्दा वार्ड क्रमांक 19 में एक फरवरी से सात फरवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसके कथाकार प्रख्यात पंडित राजीव नयन जी महाराज है साथ ही भजन सम्राट संजीव नयन महाराज जी हैं।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई है, इस अवसर पर प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन भी यहां पर किया गया है। एक फरवरी को दोपहर में डा खुबचंद बघेल चौक शिव मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, तिल्दा बस्ती का भ्रमण कर मां मावली माता मंदिर कथा स्थल पर समाप्त होगी।
वहीं वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम भी तिल्दा बस्ती के तिवारी परिवार द्वारा आयोजित की गई है। वही मां मावली माता मंदिर समिति, श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति तिल्दा नेवरा, ब्राम्हण समाज तिल्दा नेवरा, समस्त छेत्रवासीयो व सनातन धर्म प्रचार परिषद द्वारा समस्त जनों को उक्त श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भागवत कथा का रसपान करने अपील भी की गई है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.