महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई। शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में 30 जनवरी 2024 को सुबह ग्यारह बजे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उपस्थित शिक्षक और छात्र छात्राओं के द्वारा ठीक ग्यारह बजे दो मिनट का मौन धारण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया उसके पश्चात महात्मा गांधी जी की तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन और सहायक शिक्षक श्री गोकुल राम वर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को महात्मा गांधी जी की जीवन यात्रा और उनके द्वारा किए कार्यों को संस्मरण के रूप में बच्चों को बताया एक सामान्य व्यक्ति के रूप में जन्म लेकर अपने दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के कारण कैसे महात्मा बन गया।उनके द्वारा किए कार्यों और आंदोलनों के बारे में बताया जन जागरण, स्वच्छता अभियान, हरिजन उद्धार, नारी शिक्षा, स्वालंबन के कार्यों को बताया ।राजा हरिश्चंद्र नाटक का उनके स्वयं के व्यक्तित्व निर्माण में कितना महत्व रहा उनके जीवन परिचय को बताया आप लोग भी संकल्प लेकर देखिए धीरे धीरे प्रयास जारी रखेंगे तो आप भी महान बन सकते हैं।सभी बच्चों ने प्रतिदिन स्कूल आने,पढ़ने लिखने,गाली गलौज न देने,झगड़ा_ लड़ाई नहीं करने, अपने माता पिता,गुरुजनों और बड़ों की बातो को मानने तथा मांसाहार और नशे पान जीवन भर न करने का अलग अलग संकल्प लिया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.