पिथौरा रेस्ट हाउस में मंडल संयोजकों का बैठक संपन्न विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक डॉ विमल चोपड़ा के द्वारा पिथौरा रेस्ट हाउस में मंडल संयोजकों का बैठक लिया गया जिनमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई सभी संयोजकों से जानकारी लिया गया कि सभी पंडालों पर सभी विभागों का स्टाल लगा था या नहीं कई संयोजकों ने बताया कि स्टॉल कई विभाग के कर्मचारी नज़राद रहे इस विषय पर डॉ विमल चोपड़ा ने कहा कि उच्च अधिकारियों से चर्चा कार्यवाही करने की बात कही यह योजना राज्य सरकार और केंद्र सरकार की है हर व्यक्ति तक योजना पहुंचना चाहिए इस कारण से यह विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया जा रहा है अगर इसमें किसी प्रकार की कोताही बरती जाएगी तो कार्रवाई भी की जाएगी इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ विमल चोपड़ा पिथौरा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल पिथौरा मंडल संयोजक सुरेंद्र साहू व अन्य संयोजक मौजूद थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.