पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरा गंभीर
सी एन आई न्यूज, सिवनी। दिनांक 08/01/2024 मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रोड पर दौड़ रही की वजह से आए दिन किसी न किसी की जान जा रही है। ताजा मामला सिवनी जिले से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरी घटना लखनादौन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सुनवारा मार्ग पर बदनोर गांव के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.