जिला सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी में एक किमी लंबी बाइक रैली में दिखा अपार उत्साह
सभी मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा
सी एन आई न्यूज सिवनी
जिले के सभी मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। साथ ही नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों को भगवा रंग के स्वागत द्वार, झंडों से सजाया गया है। शहर के ह्दय स्थल शुक्रवारी स्थित श्रीराम मंदिर, बालरूप हनुमान मंदिर, प्राचीन सिद्ध पीठ मठ मंदिर, माता दीवाला मंदिर, दुर्गा चौक मंदिर, महावीर मढ़िया शंकर मढ़िया, बस स्टैंड लक्ष्मी नारायण मंदिर, मरहाई माता मंदिर, बोरदई टेकरी स्थित महाकालेश्वर, पलारी टेकरी श्री शनि मंदिर, टैगोर वार्ड प्राचीन सूर्य मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष अनुष्ठान व धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
यह भी पढ़ें सिवनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में लगती थी संस्कृत पाठशाला
एक किमी लंबी बाइक रैली
21 जनवरी रविवार को जिला मुख्यालय में सकल हिन्दू समाज ने विशाल वाहन रैली निकाली। दोपहर 1 बजे बड़ा मिशन स्कूल मैदान से प्रारंभ हुई रैली में भगवा रंग की आकर्षक वेशभूषा में सजे युवतियां, महिलाएं व पुरूष बाइक में सवार होकर भगवान श्रीराम का भगवा ध्वज लहराते हुए शहर की सड़कों पर निकले। रैली के आगे चल रहे डीजे पर भगवान श्रीराम के भक्ति व भजनों की गूंजा से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
श्री राम के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
बाइक रैली गणेश चौक, बरघाट नाका, काली चौक, गांधी चौक शुक्रवारी, कटंगी रोड, मठ मंदिर, छिंदवाड़ा चौक, नगर पालिका चौक, बस स्टैंड, सोमवारी चौक भैरोगंज, होमगार्ड चौक, ज्यारत नाका से पालीटेक्निक कालेज, बाहुबली चौक होकर बड़ा मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।करीब एक किमी लंबी बाइक रैली में बड़ी संख्या में श्री राम के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.