Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 30, 2024

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाये गये आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, श्रम कार्ड शिविर का लिया जायजा प्रधानमंत्री आवास, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

 जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाये गये आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, श्रम कार्ड शिविर का लिया जायजा





प्रधानमंत्री आवास, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

        जांजगीर-चांपा 30 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के खुंटे ने मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाये गये आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, श्रम कार्ड शिविर का जायजा लिया और प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया।

        जिला पंचायत सीईओ ने जिले के ग्राम पंचायत तिलई, किरारी में लगाये आयुष्मान कार्ड मेगा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड मेगा कैंप पहुचकर चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने शिविर के माध्यम से सभी का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ आयुष्मान कार्ड नागरिकों के बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत तिलई में मुक्तिधाम, ग्राम पंचायत तागा में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण, ग्राम पंचायत पौना में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एसएलडब्ल्यूएम, ग्राम पंचायत तरौद में प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी केन्द्र, जन औषधी केन्द्र एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल का अवलोकन किया। जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंच, भिलाई आश्रित ग्राम झर्रा में मनरेगा से बन रहे स्कूल अहाता निर्माण, मुक्तिधाम सहित विभिन्न निर्माण कार्याें का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad