एक सौ तीन प्रेसर हार्न मोडिफाइड सायलेंसर जप्त
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा यातायात पुलिस , थाना चांपा और जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से ध्वनि प्रदूषण होने के कारण जिले में 103 प्रेसर हार्न मोडिफाइड सायलेंसर को अलग - अलग शोरूम से विक्रेताओं के विरुद्ध धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया। इसे धारा 133 जा.फौ. पब्लिक न्यूसेंस के तहत माननीय एसडीएम कार्यालय में पेश किया जावेगा। जप्त शुदा मोडिफाइड सायलेंसरों को राजसात कर नष्टीकरण कार्यवाही के लिये विस्तृत प्रतिवेदन भेजी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार गत दिवस 23 जनवरी को रेंज स्तरीय मीटिंग में बिन्दुवार निर्देश दिये गये हैं कि थानावार सूची बनायी जावें जिसमें मालिक का विवरण , डीजे की जानकारी , प्रेसर हार्न , सायलेंसर की जानकारी रहे एवं नियम विरूद्ध डीजे / प्रेसर हार्न उपयोग करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावे। ध्वनी प्रदुषण संबंधित प्रावधानों का पहली बार उलंघन किया जा रहा है अथवा दूसरी बार। यदि पहली बार उल्लंघन किया है तो उसे ऑनलाईन दर्ज करे ताकि दूसरी बार उल्लंघन होते ही पता चले। क्योंकि पहली बार संबंधित न्यायालय में सुनवाई होगी लेकिन दूसरी बार उल्लंघन पाये जाने पर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई होगी। ध्वनी मापक यंत्र से साक्ष्य एकत्रित किया जाये , विडियोग्राफी से भी साक्ष्य लिया जाये और उसे संबंधित प्रकरण के साथ प्रस्तुत किया जाये। बिना अनुमति के मोडिफाइड वाहनो पर तत्काल कार्यवाही की जावे , यदि वाहन अनुमति का है और उसके ध्वनी प्रदूषण किया जा रहा है तो उस पर भी कार्यवाही होगी। ऐसे ध्वनी प्रदूषण फैलाने वाले यंत्र को वाहन से उतरवाया जाये और सख्ती से कार्यवाही किया जाये। वाहनों के विरूद्ध पहले से कार्यवाही की जावेगी तो ज्यादा असरकारण होगी। इसी निर्देशानुसार जांजगीर पुलिस द्वारा प्रेशर हार्न/बुलेट सायलेंसर में तेज आवाज चालने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में ध्वनी प्रदुषण को दृष्टिगत रखते हुये रोकथाम के लिये कार्यवाही किया जा रहा है। तेईस - चौबीस जनवरी को कार्यवाही के दौरान रॉयल एनफिल्ड शो-रूम चाम्पा के संचालक के कब्जे से मोडिफाई सायलेंसर 29 नग एवं मद्रास रायल एनफिल्ड गैरेज जांजगीर से 74 नग कुल 103 मोडिफाईड सायलेंसर को बरामद किया जाकर नियमानुसार धारा 102 जाफौ. के तहत कार्यवाही की गई है। उपरोक्त कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर , निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा , निरीक्षक उमेश वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , आरक्षक शंकर राजपूत , माखन साहू , डिकेश्वर साहू थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.