Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 16, 2024

उचित मूल्य दुकान में अच्छी गुणवत्ता वाले चावल की आपूर्ति करें - मंत्री दयाल दास खराब गुड़-चना की सप्लाई करने पर होगी कार्रवाई

 उचित मूल्य दुकान में अच्छी गुणवत्ता वाले चावल की आपूर्ति करें - मंत्री  दयाल दास 




 खराब गुड़-चना की सप्लाई करने पर होगी कार्रवाई


रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री  दयालदास बघेल ने आज नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड सभाकक्ष में जिला प्रबंधक एवं प्रभारी जिला प्रबंधकों की समीक्षा बैठक ली।


 उन्होंने समीक्षा बैठक में नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर प्रबंधक संचालक  के.डी कुंजाम और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। मंत्री  बघेल ने गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 


मंत्री दयालदास बघेल ने राज्य के सभी 33 जिलों के उचित मूल्य दुकानों में राशन का भण्डारण प्रत्येक माह निर्धारित समय में करने के लिए कहा है, ताकि लोगों को समय पर चावल, शक्कर, गुड़, चना, नमक मिल सकें। सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में गुड़ और चना की गुणवत्ता में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 


उन्होंने कहा कि चावल की गुणवत्ता का परीक्षण करते समय शासन द्वारा निर्धारित मानक गुणवत्ता का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं। 


मंत्री  बघेल ने कहा कि उचित मूल्य दुकान के माध्यम से लोगों तक अच्छे चावल पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। चावल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किए जाएंगे। समीक्षा बैठक में अधिकारियों की शंकाओं का भी समाधान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad