Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 16, 2024

चोरी हुई मोटर सायकल के चोर को सिमगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

 लोकेशन/सिमगा

रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू



 चोरी हुई मोटर सायकल के चोर को सिमगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

       



श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा द्वारा थाना क्षेत्रो में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटना पर त्वारित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके पालन मे श्रीमान अति0पुलिस अधीक्षक एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा  भाटापारा  के मार्ग दर्शन मे  थाना प्रभारी सिमगा निरीक्षक परिवेश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं सउनि नरेन्द्र मारकंडेय के नेतृत्व  में थाना सिमगा के अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 379 भादवि के आरोपी को  गिरफ्तार किया गया । 

नाम आरोपी :- सोहन लाल निषाद पिता साधुराम निषाद उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर छ0ग0  । 

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.01.2024 को प्रार्थी भोला राम जोशी निवासी ग्राम सरोरा थाना तिल्दा नेवरा का थाना सिमगा आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.12.2023 को मैं अपने मोटर सायकल नंबर सीजी 04 एम यू 0957 में सरोरा से दवाई देने सिमगा आया था। वापस घर जा रहा था। तो मैं दोपहर करीबन 01:00 बजे अपने मोटर सायकल नंबर सी.जी. 04 एम यू 0957 को गढ़रिया नाला के पास मेन रोड किनारे सिमगा में खड़ी कर शौच करने नाला तरफ चला गया। करीबन दोपहर 01:20 बजे वापस शौच कर आया तो देखा कि मेरी मोटर सायकल नंबर सीजी 04 एम यू 0957 नहीं था। आस पास पता किया, नहीं मिला। कोई अज्ञात चोर मेरी मोटर सायकल नंबर सी जी. 04 एम यू 0957 ड्रीम यूगा किमती 60,000 रूपये को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 32/24 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना किया गया विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी सोहन लाल निषाद पिता साधुराम निषाद उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर छ0ग0 को पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया तथा चोरी गये मो0सा सायकल को आरोपी के कब्जे से बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी के द्वारा अपराध सदर का पाये जाने से आरोपी सोहन लाल निषाद को आज दिनांक 15.01.2024 को  विधिवत गिरफतार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 


सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सिमगा के मार्गदर्शन एवं सउनि नरेन्द्र मारकंडेय के नेतृत्व  में प्रआर. संजय सोनी, बब्बु साहू तथा समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad